काबुल, जून 19 -- अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ा हमला बोला है। ये हमले पाकिस्तान की हालिया एयरस्ट्राइक के जवाब में किए गए हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह एक बयान जारी करते हुए दावा किया कि अफगानी बलों ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KPK) और बलूचिस्तान प्रांतों में इस्लामिक स्टेट खोरासान प्रोविंस (ISIS-K) के आतंकी शिविरों और ठिकानों पर सफल हमले किए हैं। तालिबान ने कहा है कि उसने आतंकी शिविरों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। अफगान मंत्रालय के मुताबिक, इन आतंकी ठिकानों का इस्तेमाल अफगानिस्तान की धरती पर हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए किया जा रहा था। तालिबान का कहना है कि यह जवाबी कार्रवाई पिछले हफ्ते नांगरहार और पक्तिया में पाकिस्तान द्वारा किए गए घातक हवाई हमलों के बाद की गई है, जिनमें अफगान म...