नई दिल्ली, जुलाई 24 -- अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को टीम से बाहर कर दिया गया है। तेज गेंदबाज फजहलक फारूकी और यामीन अहमदजई की वापसी हुई है। हालांकि इस सीरीज के लिए मुजीब उर रहमान को शामिल नहीं किया गया है। वह चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। अफगानिस्तान ने जून में भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने वाली स्क्वॉड में भी बदलाव किए हैं, जिसमें फरीद मलिक और बिलाल सामी को रिजर्व में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- रवि बिश्नोई को मजबूरी में करना पड़ा रन-अप में बदलाव, बॉलिंग कोच सुनील ने बतायामोहम्मद नबी हुए बाहर अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद नबी इस समय गुयाना में ग्लोबल सुपर लीग में गुयाना अमेजन वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह ट...