नई दिल्ली, मार्च 15 -- पाकिस्तान ने शनिवार देर रात अफगानिस्तान के कंधार में अहम सैन्य ठिकानों पर हमला किया। उसने दावा किया कि आतंकी ठिकानों को भी तबाह कर दिया गया है।पाक सेना ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि सैनिकों ने कंधार में तकनीकी सहायता के बुनियादी ढांचे और उपकरणों के भंडारण को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। कंधार ही वह जगह है जहाँ तालिबान प्रशासन के सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा रहते हैं। एक और हमला कंधार में एक सुरंग को निशाना बनाकर किया गया। दावा किया गया कि इस सुरंग का इस्तेमाल अफगान तालिबान और पाकिस्तानी तालिबान उग्रवादी समूह द्वारा किया जाता था।तालिबान ने खारिज कियाहमलों की पुष्टि करते हुए तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि इन हमलों में कंधार में केवल एक नशा मुक्ति केंद्र और खाली कंटेनर को नुकसान पहुंचा है...