अफगानिस्तान के विजय दिवस समारोह में शामिल हुए नवेद मियां
रामपुर, अगस्त 18 -- रामपुर। रामपुर के अंतिम शासक नवाब रज़ा अली खां के पौत्र एवं पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां ने भारत स्थित अफगानिस्तान दूतावास में आयोजित विजय दिवस समारोह में शिरकत की। नवेद मियां ने भारत में अफगानिस्तान के कार्यवाहक राजदूत मुफ़्ती नूर अहमद नूर सहित कई अहम शख्सियतों से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर बातचीत की। नवेद मियां ने बताया कि अफगानिस्तान में प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को विजय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को पश्चिमी प्रभुत्व के खिलाफ अपनी जीत के रूप में मनाया जाता है। कल रात्रि नई दिल्ली स्थित दूतावास में आयोजित भव्य विजय दिवस समारोह में पूर्व मंत्री नवेद मियां के अलावा उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, नाइजर, कतर, ओमान, सर्बिया, फिलिस्तीन, ईरान समेत अनेक देशों के राजनयिकों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- भारत के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.