नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- अफगानिस्तान की टेस्ट टीम के नए कप्तान रहमत शाह अपनी टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार 13 अक्टूबर को समाप्त हुए एकमात्र टेस्ट मैच को ड्रॉ कराया। इतना ही नहीं, इस ड्रॉ को रहमत शाह ने जीत के बराबर बताया है, क्योंकि बांग्लादेश की टीम ने कुछ ही समय पहले ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को उन्हीं के घर में हराया था। अफगानी कप्तान ने कहा है कि अबूधाबी की गर्मी में टेस्ट खेलना आसान नहीं था, लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन टीम ने किया है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह लंबे फॉर्मेट में टीम की प्रगति की निशानी है। अफगानिस्तान की टीम ने दूसरी पारी में 142 ओवर बल्लेबाजी की। 92 ओवर तो अकेले आखिरी दिन अफगानी खिलाड़ियों ने खेले। गर्मी और उमस ने बल्लेबाजों की हालत खराब की हुई थी, लेकिन फिर भी वे अड़े रहे और म...