अप वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला गिरफ्तार
घाटशिला, जून 27 -- चाकुलिया, संवाददाता। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए खड़गपुर मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अप हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने के मामले में एक आरोपी शेख आसिक (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी आरपीएफ पोस्ट घाटशिला और आरपीएफ क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (सीआईबी), खड़गपुर की संयुक्त कार्रवाई में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह चिरुगोड़ा हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक से प्लास्टिक और अन्य कबाड़ इकट्ठा करता था। उस दिन कोई ट्रेन वहां नहीं रुकी। इससे वह नाराज हो गया। इसके बाद धालभूमगढ़ की ओर पैदल जाते समय गुस्से में उसने गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंक दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.