बिजनौर, मार्च 1 -- जिला सेवायोजन कार्यालय बिजनौर के अधीन शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में अप्रैल 2026 से कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित ऐसे अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। जिनकी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होगी तथा हाई स्कूल में अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है। स्नातक तथा स्नातकोत्तर डिग्री धारकों को वरीयता दी जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु प्रवेश के समय 18 वर्ष होना आवश्यक है तथा अधिक से अधिक 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अन्य किसी संस्थान में अध्यनरत ना हो इस प्रशिक्षण की अवधि 1 वर्ष होगी। इस प्रकार प्रशिक्षण सत्र अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर मार्च 2027 तक चलेगा। ...