जमुई, मार्च 30 -- जमुई, राजीव कुमार / एक प्रतिनिधि जिले में अप्रैल से जमीन खरीदना महंगा होने जा रहा है। लंबे अंतराल के बाद न्यूनतम मूल्य रजिस्टर एमवीआर के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और नए वित्तीय वर्ष से जमीन की रजिस्ट्री मूल्य बाजार के आधार पर होगी। इसके लागू होते ही खरीदारों को पहले की तुलना में अधिक निबंधन शुल्क चुकाना पड़ेगा। प्रशासनिक स्तर पर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के सभी राजस्व ग्रामों में भूमि की नई दरे निर्धारित कर दी गई है।आवासीय, व्यावसायिक, विकासशील और संचित सभी श्रेणियां की जमीन को शामिल करते हुए यह नया मूल्यांकन तैयार किया गया है। अनुमान है कि नई दरें लागू होने के बाद निबंधन शुल्क में तीन से चार गुना तक की वृद्धि हो सकती है। दरअसल जिले में अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2013 और शहरी क्षेत्र में वर्ष 2016...