रांची, फरवरी 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। डीएवी स्कूल प्रबंधन ने आगामी शैक्षणिक सत्र से स्कूल ड्रेस कोड में बदलाव का निर्णय लिया है। अब छात्र पारंपरिक चेक शर्ट और खाकी पैंट/स्कर्ट के स्थान पर स्काई ब्लू टी-शर्ट (व्हाइट कॉलर) और नेवी ब्लू पैंट/स्कर्ट में नजर आएंगे। सर्दियों के लिए भी इन्हीं रंगों के ट्रैक सूट और जैकेट को अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही जूतों का रंग भी ब्राउन से बदलकर ब्लैक कर दिया गया है। नए सत्र के लिए यह बदलाव 1 अप्रैल से प्रभावी होगा। स्कूल प्रबंधन ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट और नोटिस के माध्यम से अभिभावकों को सूचित कर दिया है। अभिभावकों में नाराजगी इस अचानक फैसले से अभिभावकों में रोष है। उनका कहना है कि नए सत्र में री-एडमिशन और डेवलपमेंट फीस के नाम पर पहले ही आर्थिक बोझ बढ़ जाता है, अब ड्रेस बदलने से अतिरिक्त खर्च वह...