अप्रैल से अब तक 176 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में अप्रैल से अब तक 176 किशोरियो को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में मोहम्मदाबाद सीएचसी सबसे आगे है। जहां पर 57 किशोरियों के टीके लग चुके हैं। शासन स्तर से दिये गये निर्देश के बाद टीकाकरण की कवरेज बढ़ाने को सेहत महकमे ने कमर कस ली है। अब हर माह में विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। एचपीवी टीके 9 से 14 साल के बीच ही किशोरियों को लगाये जाते हैं। यह टीके सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेहतर माध्यम है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए प्रयास भी किए जा रहे हैं मगर कवरेज नहीं बढ़ पा रही है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दिये गये निर्देश के बाद इस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से काम तेज किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो को माने तो सीएचसी कमालगंज मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.