अप्रैल में 54 रेलवे रियायत कार्ड ऑनलाइन जारी किए
आगरा, मई 9 -- अप्रैल माह में शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों एवं बच्चों के लिए कुल 54 रेलवे रियायत कार्ड ऑनलाइन जारी किए गए। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर रेलवे रियायत कार्ड को आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया: रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://divyangjanid.indianrail.gov.in पर जाए और आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें, सभी विवरणों की जांच करें और आवेदन सबमिट कर दें। आवेदन के लिए सीएमओ द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, फोटो, परिचय पत्र-पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैनकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र लगाएं। कार्ड बनने के बाद दिव्यांग यात्री को टिकट के लिए आवेदन कने पर रेलवे रियायत कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.