अप्रैल में 31 सड़क हादसे में 24 की मौत, 14 जख्मी
जमशेदपुर, मई 20 -- पूर्वी सिंहभूम में अप्रैल में हुई 31 सड़क दुर्घटनाओं में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए। लगभग 90 प्रतिशत मामलों में यातायात नियमों की अनदेखी, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना, तेज रफ्तार एवं नशे में गाड़ी चलाना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण रहे। जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित बैठक में डीटीओ धनंजय ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपायुक्त राजीव रंजन ने इन आंकड़ों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान करने, विभागों को रंबल स्ट्रिप, रेडियम संकेतक, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, क्रैश एवं स्लाइडिंग बैरियर लगाने, ब्लैक स्पॉट पर कार्रवाई करने तथा ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।वहीं, यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी स्कूल वाहनों की विशे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.