प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में अप्रैल 2026 में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि इस दौरान 1.13 यात्रियों से 8.60 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया।इस अभियान में प्रयागराज जंक्शन पर सबसे ज्यादा15485 यात्रियों से 2.43 करोड़ जुर्माना वसूला। इसमें बिना टिकट, अनियमित टिकट और स्टेशन पर गंदगी फैलाने व सिगरेट पीने वालों से जुर्माना वसूला गया। इसी तरह कानपुर, सूबेदारगंज, छिवकी, नैनी समेत अन्य स्टेशनों पर कार्रवाई हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...