नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर के लिए शनिवार की सुबह बेहद चौंकाने वाली रही। अप्रैल के महीने में लोग जहां चिलचिलाती धूप और लू की उम्मीद करते हैं, वहीं कल सुबह राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिला। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अप्रैल के महीने में इस तरह का कोहरा दिखना एक दुर्लभ घटना है। विशेषज्ञ इस असामान्य घटना की वजह हाल ही में हुई बारिश, रात के तापमान में गिरावट और हवा में मौजूद अत्यधिक नमी के मेल को मान रहे हैं, जिसके चलते सुबह के शुरुआती घंटों में जमीन की सतह के पास संघनन की स्थिति बन गई। विशेषज्ञों ने कहा कि दिन की शुरुआत में छाया कोहरा पिछले 48 घंटों के दौरान कई कारकों के आपस में मेल खाने का नतीजा थी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 2 दिन येलो अलर्ट; 50 की स्पीड से चलेगी हवा, वज्रपात के साथ होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.