लखीसराय, अप्रैल 4 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। अप्रैल की शुरुआत होते ही जिले में भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। महीने के पहले ही सप्ताह में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को समय से पहले ही लू जैसे हालात का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म पछुवा हवा के कारण दिनभर गर्मी का प्रकोप बना रह रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ते तापमान और तेज पछुवा हवा के कारण वातावरण पूरी तरह गर्म हो गया है। खासकर दोपहर के समय लू का अहसास साफ तौर पर हो रहा है। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा छाने लगा है, जबकि जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। गर्मी के इस अचानक बढ़े प्रकोप क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.