नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- school timing change heatwave: अप्रैल का महीना अभी पूरा भी नहीं हुआ गर्मी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही सूरज की किरणें इतनी तेज हो जाती हैं कि दोपहर तक हालात बेकाबू लगने लगते हैं। सड़कों पर सन्नाटा सा छा जाता है और लोग बिना जरूरत घर से निकलने से बच रहे हैं। सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें हर दिन स्कूल जाने के लिए इस झुलसाती धूप का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को देखते झारखंड राज्य सरकार ने स्कूलों को मॉर्निंग शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। झारखंड में केजी से आठवीं तक के बच्चों की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक चलेंगे। जबकि 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए 7 बजे से 12 बजे तक का समय तय किया गया है। फिलहाल देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुक...