अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, पारा 41.1 डिग्री के पार
सिद्धार्थ, अप्रैल 20 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में मौसम का मिजाज लगातार तल्ख होता जा रहा है। अप्रैल के मध्य में ही गर्मी ने जून जैसी तीव्रता का अहसास करा दिया है। रविवार को तेज धूप और गर्म हवा ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित किया। सुबह करीब नौ बजे के बाद ही लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश और बढ़ती गई। अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आईं और बाजारों की रौनक भी फीकी पड़ गई। यह भी पढ़ें- लू की तरह गर्म पछुआ हवा झेलने को लोग रहे विवश गर्म हवा से बचने के लिए लोग सिर और चेहरे को गमछे से ढकते दिखाई दिए जबकि महिलाएं छाते के सहारे धूप से बचाव करती रहीं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने के रस, लस्सी और ठंडे पेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.