कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मई-जून जैसी गर्मी अप्रैल में पड़ रही है। यदि पूर्वानुमान सही हुए तो कानपुर में भी पारा 48 से 72 घंटों के बाद 45-46 तक पहुंच सकता है। यह पूर्वानुमान चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के ग्रामीण कृषि मौसम के माध्यम से आईएमडी ने जारी किया है। मंगलवार को सीएसए में अधिकतम पारा 40 डिग्री (कानपुर बर्रा 40.1) रिकॉर्ड किया गया। 25 तक अलर्ट बना रहेगा। छठे पश्चिमी विक्षोभ से पूर्व पूरे देश में बनी गतिविधियों के कारण ऊंचे बादल मंडराने लगे हैं। भले ही गर्मी का अहसास अधिक हो लेकिन सोमवार के मुकाबले मंगलवार को पारा नरम पड़ा है। यह भी पढ़ें- UP Weather: अगले 5 दिन आसमान से बरसेगी आग, कई जिलों में तापमान 44 के पार कानपुर में आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री था इसके बाद से सोमवार ...