मुंगेर, अप्रैल 16 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। मौसम के उथल पुथल ने जिले के लोगों को हैरत में डाल दिया है। बुधवार की सुबह मुंगेर वासियों के लिए किसी अचंभे से कम नहीं थी। कैलेंडर भले ही अप्रैल के दूसरे पखवाड़े की गवाही दे रहा हो, लेकिन सुबह 8 बजे तक जिले में ऐसी घनी धुंध छाई रही, जिसे देखकर दिसंबर या जनवरी की कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा था। दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही और ऐसा लगा मानो अचानक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।​ हालांकि, यह सुकून महज कुछ घंटों का मेहमान साबित हुआ। यह भी पढ़ें- मौसम : दिन में पछिया रात में पूर्वा हवा से बढ़ रही उमस जैसे-जैसे दिन चढ़ा और आसमान में सूर्य देव के तेवर तल्ख हुए, कोहरा छंटते ही मौसम ने यू-टर्न ले लिया। दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं (लू) ने लोगों की मुश्क...