हापुड़, मार्च 31 -- ईराक-अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के चलते अब दवाईयों के महंगे होने की उम्मीद है। दर्द निवारक और एंटी बायोटिक दवाएं अप्रैल माह में महंगी हो सकती हैं। हालांकि इंडस्ट्रियल डीजल के रेट बढ़ने का असर प्लास्टिक के सर्जिकल सामान पर पड़ गया है।ईराक-अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध चल रहा है। युद्ध के चलते यहां देश में इंडस्ट्रियल डीजल के रेट बढ़े हैं। जिसका असर प्लास्टिक के सर्जिकल सामान पर पड़ा है। सर्जिकल सामान के रेटों में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है। अब अप्रैल माह में दवाईयों की कीमत बढ़ने की उम्मीद है।हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री विकास गर्ग ने बताया कि इंडस्ट्रियल डीजल के रेट बढ़ने पर सर्जिकल सामान के रेटों में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गई है। अप्रैल माह में कुछ दवाईयों की कीमत बढ़ सकती ...