बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- अप्रैल के महीने में ही सूर्य देव ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिले में अब झुलसाने वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। रविवार को सुबह से ही निकली चटक धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते तेज तपिश के कारण सड़कों पर आवागमन भी काफी कम नजर आया। गर्मी का आलम यह रहा कि घरों से बाहर निकले लोग पसीने से तर-बतर दिखे। गर्मी का प्रकोप अब बढ़ता जा रहा है। सुबह-शाम मौसम में राहत तो दिन में गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह में गर्मी का तेजी से असर बढ़ा है। यह भी पढ़ें- मुंगेर: भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग विभिन्न उपाय कर रहे हैं। रविवार को सुबह सूर्यदेव की तल्ख किरणों के साथ दिन की शुरुआत हुई। दोपहर होने तक गर्मी का असर और तेज हो ...