रांची, अप्रैल 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। अप्रैल महीने में ही रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। रांची समेत झारखंड के कई जिलों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। दिन में गर्म हवा के थपेड़ों के चलते घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। स्थिति यह है कि अभी इस महीने को समाप्त होने में पांच दिन शेष है। लेकिन मई जैसी प्रचंड गर्मी की चपेट में कई जिले आ चुके हैं। गर्मी का सितम ऐसा है कि 25 अप्रैल को रांची समेत राज्य के 10 जिलों का अधिकतम पारा 40 डिग्री तक दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- मूसलाधार बारिश, 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान; तपती गर्मी के बीच 7 राज्यों में IMD का अलर्ट चिंता की बात है कि छह जिले ऐसे हैं जहां का तापमान 40 के भी पार चला गया है। सबसे अधिक तापमान पलामू में दर्ज किया गया। वहीं, प...