पूर्णिया, मार्च 29 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।महेशखूंट-सहरसा-पूर्णिया एनएच-231 पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर जानकीनगर बस पड़ाव की जमीन अप्रैल माह में खाली कराई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। एनएच परियोजना निदेशक प्रवीण कटियार ने दूरभाष पर बताया कि बस पड़ाव की जमीन खाली कराने के लिए संबंधित जमीन मालिकों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। ऐसे में अप्रैल माह में मजिस्ट्रेट की निगरानी में महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के तहत दुर्घटना की आशंका को देखते हुए जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार के निर्देश पर बेलाचांद सुखिया, रामनगर फरसाही एवं मझुआ-प्रेमराज सरसी क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। हालांकि कुछ स्थानों पर अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.