आगरा, अप्रैल 1 -- उत्तर रेलवे में मेगा ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक के चलते ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की घोषणा हुई है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 3 से 10 अप्रैल तक परिवर्तित मार्ग मानक नगर, ऐशबाग, मल्हौर होकर, भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन 6 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग मल्हौर, ऐशबाग, मानक नगर होकर चलेगी। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 4 व 11 अप्रैल को मल्हौर, ऐशबाग, मानक नगर होकर, बनारस-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 5, 7, 9, 10 अप्रैल को मल्हौर, ऐशबाग, मानक नगर होकर, डिब्रूगढ़-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 4, 6, 8, 11 अप्रैल को मल्हौर, ऐशबाग, मानक नगर होकर संचालित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...