अप्रैल महीने का वेतन नहीं मिलने से नियमित व नियोजित शिक्षक परेशान
भागलपुर, मई 19 -- कुर्साकांटा से अनिल झा की रिपोर्ट जिले में कार्यरत नियमित और नियोजित शिक्षकों को अप्रैल महीने का वेतन अब तक नहीं मिल पाया है। वेतन भुगतान में हो रही इस देरी के कारण शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, इससे वे बेहद परेशान और चिंतित हैं। शिक्षकों का कहना है कि मई का महीना आधा से ज्यादा बीत चुका है, लेकिन अप्रैल माह के वेतन का अब तक कोई अता-पता नहीं है। वेतन न मिलने से घर का खर्च चलाना, बच्चों की स्कूल फीस देना और रोजमर्रा की जरूरी चीजें खरीदना मुश्किल हो गया है। कई शिक्षकों को लोन की ईएमआई और चिकित्सा खर्चों के भुगतान में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- इंटर कॉलेजों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को मिले जल्द वेतनमान शिक्षकों ने बताया कि इस समय त्योहार व शादियों और अन्य सामाजिक समारोहो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.