सहरसा, अप्रैल 5 -- सहरसा, नगर संवाददाता। अप्रैल 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले में भीषण गर्मी और तेज धूप का असर देखने को मिल रहा है। जिससे तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान बढ़ने के कारण हीटवेव जैसी स्थिति बन गई है। जबकि अभी अप्रैल महीने की शुरुआत हीं है। भीषण गर्मी से आमजन परेशान हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए जगह-जगह लगे गन्ने के जूस के स्टालों में राहगीरों की भीड़ बढ़ रही है। चिकित्सकों ने गर्मी से बचने के साथ पेय पदार्थों के प्रयोग की सलाह दी है। धूप की तपिश से बचने के लिए लोग गमछा से चेहरे ढक कर या छाता लेकर आवागमन करते नजर आए।आवश्यक तैयारी का निर्देश :आसन्न गर्मी एवं लू की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग को सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जीवन रक्षक दवा, आवश्यक चिकित्सीय सहायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.