किशनगंज, अप्रैल 6 -- पौआखाली,, एक संवाददाता अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही इलाके में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर के समय पौआखाली बाजार, सड़क और चौक-चौराहों पर सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ देखने को मिल रही है। तेज धूप के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।रविवार को सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण धूप काफी तेज रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी का असर बढ़ता गया। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग छांव की तलाश करते नजर आए। गर्मी से बचने के लिए लोग पानी, शरबत और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे।स्थानीय चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, अधिक मात्रा में पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी ह...