नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- मारुति सुजुकी ने अप्रैल, 2026 में अपना पिटारा खोल दिया है। बता दें कि कंपनी अपने अलग-अलग मॉडलों पर इस दौरान लाखों रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी में से एक मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) पर बंपर छूट दे रही है। बता दें कि इस दौरान ग्राहक ग्रैंड विटारा खरीदने पर अधिकतम 3.20 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 2.25 लाख रुपये तक के कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- गांव की कच्ची और उबड़-खाबड़ सड़कों के लिए मैं इन 5 से कोई एक SUV चुनताकुछ ऐसा है पावरट्रेन अगर पावरट्रेन की बात करें तो ग्रैंड विटारा में ग्राहकों को 3 इंजन का...