रुडकी, अप्रैल 7 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। सरकार की पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने की योजना के तहत अब राशन कार्ड धारकों की थाली में मंडुवा (रागी) भी नजर आएगा। अप्रैल और मई में प्रत्येक राशन कार्ड धारक को पौष्टिक मंडुवा बांटा जाएगा। रुड़की में सरकारी गोदाम से राशन डीलरों ने मंडुवे का उठान शुरू कर दिया है। जल्द ही यह नजदीकी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर उपलब्ध होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है ताकि समय पर उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके। प्रत्येक राशन कार्ड पर दो किलो मंडुवा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...