अप्रेजल समिति ने खाद्य प्रसंस्करण के 15 नए प्रस्ताव इम्पावर्ड कमेटी को भेजा
लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना से जुड़े एक5 नए प्रस्तावों को अप्रेजल समिति ने राज्य स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी को भेज दिया है। शुक्रवार को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा की अध्यक्षता में हुई अप्रेजल समिति की ऑनलाइन बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान करने के बाद अग्रसारित कर दिया गया। बैठक में निवेशक भी ऑनलाइन माध्यम द्वारा जुड़ कर प्रस्तावों का प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा में सहभागी बने। बैठक में प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना एवं विस्तार से संबंधित प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान बताया गया कि 13 मई तक कुल 19 नवीन प्रस्ताव ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त हुए हैं। प्री अप्रेजल के बाद 15 नवीन प्रस्ताव अप्रेजल समिति के समक्ष प्रस्तुत किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.