हरिद्वार, मार्च 9 -- जगजीतपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। जिसमें निजी कंपनियों ने अप्रेंटिस के लिए आईटीआई छात्रों का साक्षात्कार लिया। में सैकड़ों युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुछ प्रतिभागियों का साक्षात्कार के बाद चयन कर लिया गया। अप्रेंटिस मेले में आए प्रतिभागियों ने बताया कि इस प्रकार से संस्थान में ही कंपनियां आकर नियुक्ति देती हैं। इससे प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ता है। आईटीआई के ट्रेनिंग सेल प्लेसमेंट ऑफिसर (कार्यदेशक) उस्मान अली ने बताया कि इस वर्ष के पहले अप्रेंटिस मेले में इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, वेल्डिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनिस्ट, डी फार्मा, फिटर के 154 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से 102 साक्षात्कार के लिए पहुंचे और 28 प्रतिभागि...