प्रयागराज, सितम्बर 8 -- उत्तर मध्य रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने एक्ट अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार का मौका दिया है। 31 अगस्त तक सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार नौ से 15 सितंबर रात 11:59 बजे तक करेक्शन विंडो के जरिए संशोधन कर सकेंगे। भर्ती में कुल 1627 स्लॉट पर चयन होना है। अभ्यर्थी मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर और ईमेल आईडी को छोड़कर आवेदन में दर्ज अन्य जानकारियों में बदलाव कर सकेंगे। संशोधन का लिंक आरआरसी प्रयागराज की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। 15 सितंबर के बाद सुधार का कोई दूसरा अवसर नहीं मिलेगा और दर्ज जानकारी अंतिम मानी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...