अप्रेंटिस पास आश्रितों को नियोजन देने की मांग, बीएसएल प्रबंधन को आंदोलन की चेतावनी
बोकारो, सितम्बर 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की साप्ताहिक बैठक बुधवार को टू टैंक गार्डन में हुई। अध्यक्षता संघ अध्यक्ष सनी देओल ने की, जबकि संचालन शकिल अहमद ने किया। बैठक में मृत कर्मचारी आश्रितों के रोजगार समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संघ अध्यक्ष ने बताया कि 31 अगस्त को सेल-बोकारो इस्पात प्रबंधन के साथ प्रतिनिधियों की वार्ता हुई थी। इसमें आश्रितों के रोजगार से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने बताया कि संघ ने अप्रेंटिस परीक्षा पास कर चुके प्रशिक्षु आश्रितों को बीएसएल में नियोजन देने की मांग रखी है। आरोप लगाया कि आश्रितों को रोजगार देने के बजाय प्लांट में कार्यरत अकुशल श्रमिकों को कुशल श्रमिक का दर्जा देकर अंदर ही अंदर भरपाई की जा रही है। इससे अप्रेंटिस प्रशिक्षु आश्रितों के रोजगार के अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.