अप्रेंटिसशिप मेले में 13 अभ्यर्थियों का चयन
रांची, मई 11 -- खूंटी, संवाददाता। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय, खूंटी द्वारा सोमवार को महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खूंटी में एक दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी-सह-सहायक शिक्षु सलाहकार आनंद कुमार ने किया। मेले में क्वेस कॉर्प लिमिटेड बेंगलुरु, विजन इंडिया नोएडा, डीएसईटीएस हरियाणा और एसजीवीएस हॉस्पिटल खूंटी सहित चार नियोजकों ने भाग लिया, जबकि करीब 125 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 13 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया, वहीं सात अभ्यर्थियों को चयनित सूची में रखा गया। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.