मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चार वर्षीय अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री कोर्स में दाखिले के आवेदन के लिए 10 जून से पोर्टल खोलने पर विचार किया जा रहा है। बीआरए बिहार विवि के तीन कॉलेजों एलएनडी कॉलेज मोतिहारी, आरएन कॉलेज हाजीपुर और आरएसएस कॉलेज सीतामढ़ी में इसकी पढ़ाई होगी। लोकभवन ने पिछले दिनों कोर्स शुरू करने की अधिसूचना जारी की थी। लोकभवन ने कोर्स का सिलेबस भी तय कर दिया है।बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कोर्स को शुरू करने को लेकर बुधवार को तीनों कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। इसमें डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह और परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार भी शामिल थे। यह भी पढ़ें- अप्रेंटिसशिप कोर्स में आवेदन लिए 10 से खुलेगा पोर्टल कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन समर्थ पोर्टल से लिया जाएगा। 12वीं के अं...