देवरिया, जुलाई 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। परिषदीय स्कूलों, पीएमश्री और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अब आत्मरक्षा के कौशल भी सिखाए जाएंगे। इसके जरिए किसी भी अप्रत्याशित घटना होने पर छात्राएं खुद की रक्षा कर सकेंगी। स्कूलों में यह प्रशिक्षण कुल 48 दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद छात्राओं का प्रमाण पत्र भी निर्गत किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: आत्म सुरक्षा को मार्शल आर्ट व जूड़ो सीखेंगी 3500 छात्राएंछात्राओं की सुरक्षा के उपाय छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार गंभीर है। छात्राओं को मानसिक व शारीरिक रूप से शक्तिशाली बनाए जाने के उद्देश्य से जिले के कुल 749 उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय, पीएमश्री व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रश...