नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे ने अपनी अप्रकाशित पुस्तक 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पर हुए विवाद पर कहा है कि अनावश्यक रूप से उनका हवाला देना और पुस्तक के लिए उनको खबरों में लाना उचित नहीं था। एक साक्षात्कार में उन्होंने ये बात कही। जनरल नरवणे ने कहा वे विवाद से आगे बढ़ चुके हैं और तब से दो पुस्तकें लिख चुके हैं। तीसरी पुस्तक जल्द आने वाली है। उन्होंने हाल ही में में अपनी पुस्तक 'द क्यूरियस एंड द क्लासीफाइड: अनअर्थिंग मिलिट्री मिथ्स एंड मिस्ट्रीज' का विमोचन किया था। अप्रकाशित पुस्तक पर उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने प्रकाशक से कहा था कि जब तक पुस्तक का निरीक्षण न हो जाए इसे रोककर रखा जाए। जहां तक मेरा सवाल है मामला वहीं खत्म हो गया था और मैं आगे बढ़ चुका हूं। इसलिए वह अध्याय बंद हो चुका है।वायुसेना ने शुरू किया...