नई दिल्ली, जुलाई 18 -- घेवर एक टेस्टी स्वीट डिश है जो सावन के महीने में हर तरफ आसानी से मिलती है। इसे मैदा, घी और ठंडे पानी के घोल से बनाया जाता है। ये एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बहुत फेमस है। वैसे तो घेवर एक बड़े साइज में आता है। इसे बनाने के लिए एक गोल रिंग का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें उंचाई से पतली धारी बनाते हुए एक जालीदार घेवर बनाया जाता है। लेकिन अगर आपके पास घेवर बनाने का सांचा नही है और आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो मिनी घेवर बनाएं। ये मिनी घेवर घर पर आसानी से बन जाते हैं और इसे अप्पे के स्टैंड में बनाया जा सकता है। यहां हम एक ऐसी रेसिपी शेयर कर रहे हैं जिसमें आप बहुत कम मेहनत के साथ घेवर तैयार कर सकते हैं। यहां सीखिए मिनी घेवर बनाने का आसान तरीका।मिनी घेवर बनाने की...