प्रयागराज, मार्च 5 -- झूंसी। अंदावा चौराहे के पास होली के दिन बुधवार भोर में तेज रफ्तार अप्पे बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। फूलपुर का खोजापुर निवासी 35 वर्षीय महेश भारतीय शहर में ऑटो चलाता था। बुधवार भोर में वह अप्पे लेकर घर लौट रहा था, तभी अंदावा चौराहे के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महेश के सिर में गंभीर चोट आई और उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और महेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था, उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...