मुजफ्फर नगर, मई 9 -- मुजफ्फरनगर स्थानीय सर्कुलर रोड स्थित होटल में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं गुडविल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष स्वास्थ्य चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, नई दिल्ली के प्रख्यात विशेषज्ञों ने शिरकत की और हृदय, गुर्दा, अस्थि एवं उदर रोगों से बचाव व उपचार के बारे में जनमानस को जानकारी दी।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों का योगदान कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अमित मित्तल, गुर्दा रोग विशेषज्ञ डा. गौरव सागर, अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. यशवंत सिंह तवर और पेट व लिवर रोग विशेषज्ञ डा. अमित पंडिता ने व्याख्यान दिए। चिकित्सकों ने जोर दिया कि भागदौड़ भरी जीवनशैली में खानपान पर विशेष ध्यान देकर और नियमित जांच करवाकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम का प्रबंधन असिस्टें...