गोरखपुर, मई 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले के 25 केंद्रों पर रविवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थी प्रश्नपत्र की कठिनाई और बदलते पैटर्न को लेकर चर्चा करते नजर आए। अभ्यर्थियों के अनुसार इस बार सामान्य अध्ययन (जीएस) का पेपर अपेक्षा से अधिक कठिन, लेंदी और पूरी तरह विश्लेषणात्मक रहा। रविवार को हुई परीक्षा में पहली पाली में जीएस और दूसरी पाली में सीसैट की परीक्षा आयोजित हुई। प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञ मनीष सिंह ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में इतना कठिन प्रश्नपत्र देखने को नहीं मिला। इस बार प्रश्नों का पैटर्न पूरी तरह अलग था। स्टैटिक विषयों से जुड़े प्रश्नों को भी घुमाकर और विश्लेषणात्मक ढंग से पूछा गया था। उन्होंने कहा कि केवल तथ्यों की तैयारी करने...