अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद गुरुवार रात युवक की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि, देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जवां क्षेत्र के गांव सुमेरा निवासी मेहंदी हसन को अपेंडिक्स की समस्या के चलते नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर द्वारा किया गया था। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। मृतक के भाई नईम ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन में लापरवाही बरती गई। उन्होंने बताया कि मेहंदी हसन पिछले नौ दिनों से वेंटिलेटर पर था। गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.