बलिया, मार्च 25 -- बलिया, संवाददाता। शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद वहां भर्ती 15 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार की देर शाम को महिला अस्पताल में शिफ्ट करा दिया। इस बीच, पीड़ित परिवार ने भी सीएमओ से मुलाकात कर दोषी नर्सिंग होम को सील कराने की मांग की है।सुखपुरा क्षेत्र के देवकली निवासी 24 वर्षीय अनीशा पांडेय की पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम को मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने संचालिका समेत अपूर्वा नर्सिंग होम के पांच डॉक्टरों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के समय मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम का आपरेशन थिएटर सील कर दिया। हालांकि उस समय नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों की हालत को देखते हुए टीम ने उसे सील नहीं किया। घटना के अग...