अपील स्वीकार, सात अभ्यर्थी देंगे संगीत की मुख्य परीक्षा
प्रयागराज, जुलाई 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 संगीत विषय की मुख्य परीक्षा के लिए जिन 117 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए थे उनमें से सात की अपील स्वीकार कर ली है।आयोग की ओर से सोमवार को जारी सूचना के अनुसार 26 अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन दिया था। इनमें से सात की अपील स्वीकार करने योग्य थी लिहाजा उन्हें औपबंधिक रूप से मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है। 19 अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन में कोई नया नहीं होने के कारण उन्हें स्वीकार नहीं किया गया। गौरतलब है कि 29 जून को एलटी ग्रेड संगीत विषय के 117 आवेदन निरस्त किए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.