औरंगाबाद, मई 12 -- कारोबारियों को सता रही है आने वाले दिनों की चिंता बाजार में अस्थिरता हुई तो पड़ेगा बहुत बुरा असर फोटो- 12 मई एयूआर 3 कैप्शन- औरंगाबाद मुख्य बाजार में मंगलवार को जेवर दुकान में पहुंची महिलाएं फोटो- 12 मई एयूआर 4 कैप्शन- मंगलवार को औरंगाबाद में जेवर बनारे में जुटा कारीगर औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सोने की खरीदारी को लेकर हुई अपील के बाद औरंगाबाद सर्राफा बाजार में काम करने वाले लोगों के बीच बेचैनी होने लगी है। कारोबारियों को आने वाले दिनों की चिंता अभी से ही सता रही है। बड़े शोरूम संचालक से लेकर छोटी दुकानों तक के संचालकों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में हजारों दुकानदार सोना-चांदी के कारोबार से जुड़े हुए हैं। छोटी दुकानों में जहां प्रत्येक दिन लाखों रुपए का कारोबार हो रह...