किशनगंज, अप्रैल 11 -- दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की ए कंपनी मोहमारी में शुक्रवार को जवानों द्वारा ग्राम समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता द्वितीय कमांडेंट पवन कुमार ने की। बैठक के दौरान उपस्थित सीमावर्ती लोगों को मतदान के लिए जागरूक करते हुए श्री कुमार ने कहा कि एसएसबी सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना के साथ एक तरफ जहां सरहद की रक्षा कर रहा है वहीं दूसरी ओर सीमावर्ती इलाकों के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभा रह है। एसएसबी द्वारा सीमावर्ती लोगों के कल्याण के लिए नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर और कौशल विकास प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। सहायक कमांडेंट ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि सीमा क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि या नया चेहरा नजर आए तो इसकी ...