सीतामढ़ी, जून 13 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। जिले में छात्रों की अपार आईडी जेनरेशन की धीमी प्रगति पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर अनुदानित व निजी विद्यालयों को आधार सत्यापित छात्रों की लंबित अपार आईडी जल्द से जल्द बनाने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- 30 जून तक अपार आईडी निर्माण को किया अनिवार्यकार्य की निगरानी प्रखंड स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का आदेश दिया गया है। एसएसए डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ ने कहा है कि अपार आईडी जेनरेशन शिक्षा विभाग एवं बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की अत्यंत महत्वपूर्ण और सर्वोच्च प्राथमिकता वाली गतिविधियों में शामिल है। इसकी नियमित समीक्षा राज्य और जिला स्तर पर की जा रही है। हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में आधार सत्यापित...