देवघर, मई 26 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। विभाग द्वारा बार-बार निर्देश देने के बाद भी प्रखंड के कुछ स्कूलों द्वारा बच्चों के अपार आईडी निर्माण में घोर शिथिलता बरती जा रही है। इसको लेकर प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के विभागीय पदाधिकारी द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें- तीन दिनों के अंदर स्कूल किट 2024- 25 की उपयोगिता करें जमा नहीं तो होगी कार्रवाई स्कूलों से स्पष्टीकरण ऐसे में पालोजोरी प्रखंड के कई स्कूलों के शिक्षकों से बीईईओ द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है। संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, सहायक आचार्य, सहायक अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगते हुए जिक्र किया है कि उनके द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बाद भी इस कार्य को गंभीरता से नहीं लेना उनके कार...