अपार आईडी निर्माण की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश
कन्नौज, अगस्त 11 -- कन्नौज। यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने की प्रगति को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्दीप कुमार ने समस्त विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों, कम्प्यूटर ऑपरेटरों एवं ब्लॉक एमआईएस की उपस्थिति में समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सन्दीप कुमार ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि विकासखंडों में संचालित प्राइवेट एवं एडेड विद्यालयों में अपार आईडी बनाने की प्रगति अत्यन्त खेदजनक है। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में अपार आईडी निर्माण की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनकी विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में अनिवार्य रूप से समीक्षा की जाए तथा कार्य में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अपार आईडी निर्माण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- अपार आईडी बनाने में लापरव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.