बेगुसराय, जून 11 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने आगामी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीयन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि अब विद्यालयों के यूडायस कोड के साथ विद्यार्थियों की अपार आईडी की प्रविष्टि अनिवार्य होगी। इसके बिना परीक्षा पंजीयन, सूचीकरण तथा परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकेगी। यह भी पढ़ें- लखीसराय : आधार प्राप्त सभी विद्यार्थियों का अपार पहचान संख्या बनाना अनिवार्यपंजीकरण की आवश्यकताएँ समिति के सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी छात्र-छात्राओं का अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी तैयार किया जाना है। इसी क्रम में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ए...